सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

हैदराबाद से लापता तीन नाबालिग लड़कियां छत्तीसगढ़ में मिलीं

C

CG Khabar

27 जुल. 2026, 01:26 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

Missing Girl
Missing Girl

हैदराबाद । डेस्क: हैदराबाद के डोमलगुड़ा क्षेत्र से 19 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुई तीन नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने सुरक्षित खोज निकाला है. परिजनों को बिना बताए घर से निकलीं ये लड़कियां हैदराबाद से यात्रा करते हुए छत्तीसगढ़ पहुँच गई थीं. 


पुलिस के अनुसार, माता-पिता की डांट से नाराज होकर लड़कियों ने खुद ही घर छोड़ने का फैसला किया था.

विज्ञापन


परिजनों की शिकायत के आधार पर डोमलगुड़ा पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया था. पीड़ित परिवार मूल रूप से छत्तीसगढ़ के निवासी हैं, जो इसी साल मई में रोजगार की तलाश में हैदराबाद आए थे और डोमलगुड़ा के फरीद बस्ती इलाके में रह रहे थे.


लापता लड़कियों की तलाश के लिए डोमलगुड़ा पुलिस स्टेशन और सिकंदराबाद टास्क फोर्स के जवानों को मिलाकर चार विशेष टीमें गठित की गई थीं. 


जांच के दौरान पुलिस टीमों ने करीब 262 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस उनके घर से काचीगुड़ा और फिर सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन तक के पूरे रूट को ट्रेस करने में सफल रही.


तफ्तीश में सामने आया कि तीनों लड़कियों ने सिकंदराबाद से दानापुर एक्सप्रेस पकड़ी और नागपुर पहुंचीं. वहां से वे बस द्वारा गढ़चिरौली गईं और इसके बाद छत्तीसगढ़ के पाटनजूर गांव में दो दिनों तक ठहरी थीं, जहां से पुलिस ने उन्हें बरामद कर लिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP