सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

वन विभाग में तबादला, 13 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

वन विभाग में तबादला, 13 अधिकारियों का फेरबदल

H

Hupendra Sharma

15 सित. 2025, 09:48 AM 1 मिनट में पढ़ें 10

तबादला
तबादला

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है. विभाग के सीसीएफ स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी देते हुए उनके प्रभार में बदलाव किया है.


जारी सूची में 13 अधिकारियों के नाम शामिल हैं. इस सूची के अनुसार, कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को नए क्षेत्रों में स्थानांतरित किया गया है, जबकि कुछ को विशेष प्रभार सौंपे गए हैं.

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारी राजेश कुमार चंदेल को रायपुर से कांकेर भेजा गया है. एस वेंकटाचलम को मंत्रालय से सरगुजा, डॉ. के मैचियो को दुर्ग से मंत्रालय स्थानांतरण किया गया है.


इसी प्रकार माथेश्वरन व्ही को सरगुजा से रायपुर, एम मर्सीबेला को रायपुर से मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) दुर्ग और मनोज कुमार पाण्डेय को प्रभात मिश्रा मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है.


इसी तरह आलोक कुमार तिवारी, अभिताभ बाजपेयी, रमेश चन्द्र दुग्गा, दिलराज प्रभाकर, अभिषेक कुमार सिंह, मनिवासन एस और स्टायलो मंडवी को नई जिम्मेदारी दी गई है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP