बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

ट्रंप की आक्रामक नीतियों ने चीन को प्रभाव बढ़ाने का मौका दिया

C

CG Khabar

17 जन. 2026, 07:42 PM 3 मिनट में पढ़ें 15

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

सीजी खबर डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक विदेश नीति चाहे वह वेनेजुएला में सैन्य हस्तक्षेप हो या ग्रीनलैंड को अपने नियंत्रण में लेने जैसे बयान ने नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था को कमजोर किया है. इन कदमों से जहां अमेरिका की भूमिका को लेकर दुनिया भर में आशंकाएं बढ़ी हैं, वहीं चीन को खुद को एक अधिक जिम्मेदार, संतुलित और स्थिरकारी वैश्विक शक्ति के रूप में पेश करने का अवसर मिला है.


अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप प्रशासन की इन नीतियों ने एशिया, खासकर दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में यह चिंता पैदा की है कि महाशक्तियां छोटे देशों के मामलों में सीधे हस्तक्षेप कर सकती हैं. 

विज्ञापन


इसी माहौल का लाभ उठाते हुए चीन कूटनीतिक, आर्थिक और वैचारिक स्तर पर अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है.


बीजिंग ने हाल के महीनों में अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंध सुधारने पर खास जोर दिया है. अमेरिका के साथ तेज होते व्यापार और टैरिफ युद्ध के बीच राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने क्षेत्रीय कूटनीति को प्राथमिकता देते हुए मतभेदों को “उचित ढंग से” संभालने और आपूर्ति शृंखलाओं को मजबूत करने की बात कही है. 


इसका मकसद एशिया में चीन की आर्थिक निर्भरता और राजनीतिक स्वीकार्यता को बढ़ाना है.


इसी रणनीति के तहत फिलीपींस में चीन के राजदूत जिंग क्वान ने हाल ही में नरम और conciliatory रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि फिलीपींस को अमेरिका और चीन में से किसी एक को चुनने की जरूरत नहीं है और दोनों महाशक्तियों के साथ संतुलित रिश्ते बनाए जा सकते हैं. 


चीन यह संदेश देना चाहता है कि वह शून्य-राशि की राजनीति में विश्वास नहीं करता.


जानकारों के अनुसार, ट्रंप की नीतियों से असहज हुए कई एशियाई देश बहुध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था के विचार के प्रति अधिक खुले नजर आ रहे हैं. एक ऐसा विचार जिसे चीन लगातार आगे बढ़ा रहा है. 


चीन खुद को अमेरिकी ‘हेजेमोनिक’ रवैये के बरक्स एक नैतिक और जिम्मेदार विकल्प के रूप में पेश करना चाहता है.


हालांकि, विश्लेषकों ने यह भी चेतावनी दी है कि चीन की विश्वसनीयता उसके वास्तविक व्यवहार पर निर्भर करेगी. 


दक्षिण चीन सागर में उसके क्षेत्रीय दावे, फिलीपींस के साथ समुद्री तनाव और जापान के खिलाफ दुर्लभ खनिजों के निर्यात पर लगाई गई पाबंदियां यह याद दिलाती हैं कि बीजिंग अपने हितों की रक्षा के लिए दबाव की नीति अपनाने से भी नहीं हिचकता.


कुल मिलाकर, ट्रंप की आक्रामक नीतियों ने वैश्विक राजनीति में एक खाली जगह पैदा की है, जिसे चीन भरने की कोशिश कर रहा है. लेकिन एशिया के देश चीन के बढ़ते प्रभाव को उसके कूटनीतिक बयानों से नहीं, बल्कि उसके ठोस कदमों से आंकेंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

फ्रिज के बाद आपके घर के किचन तक पहुंच सकते हैं हैकर्स: यूरोपीय संघ साइबर चीफ

20 मिनट पहले

पीट हेगसेथ- अमेरिकी रक्षा मंत्री
देश-विदेश

महाभियोग प्रस्ताव पर पीट हेगसेथ- ईरान युद्ध और सैन्य कार्रवाइयां को पूरी तरह से वैध

24 मिनट पहले

Belonging- सोनिया गांधी की किताब
देश-विदेश

सोनिया गांधी के संस्मरण 'बिलोंगिंग' पर बरपा सियासी घमासान

एक घंटा पहले

मार्को रुबियो- अमेरिकी विदेश मंत्री
देश-विदेश

आर्थिक प्रहार से पंगु हुआ ईरान, बड़े सैन्य हमले की ज़रूरत नहीं: मार्को रुबियो

एक घंटा पहले

गुरपतवंत सिंह पन्नू - वांछित खालिस्तानी अलगाववादी
देश-विदेश

US कोर्ट ने पन्नू को डोभाल-गोयल तक न्यायिक नोटिस भेजने की दी हरी झंडी, भारत ने बताया फर्जी याचिका

4 घंटे पहले

शेख हसीना- पूर्व प्रधानमंत्रा बांग्लादेश
देश-विदेश

बांग्लादेश में हिंसा: शेख हसीना की वापसी की खबर के बाद उपद्रव, कई वाहन फूंकने से एक की मौत

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP