शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर बल प्रयोग से किया इनकार

C

CG Khabar

21 जन. 2026, 07:33 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

दावोस । डेस्क: संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर नियंत्रण हासिल करने के लिए बल प्रयोग की संभावना से इनकार करते हुए कहा है कि वह इस मुद्दे पर बातचीत के रास्ते को तरजीह देते हैं. विश्व आर्थिक मंच की बैठक में दिए गए अपने भाषण में ट्रंप ने कहा कि ग्रीनलैंड का अधिग्रहण अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए “बेहद महत्वपूर्ण” है.


ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “लोगों को लगा कि मैं बल प्रयोग करूंगा. मुझे बल प्रयोग की जरूरत नहीं है, मैं ऐसा नहीं चाहता और न ही करूंगा.” हालांकि, उन्होंने डेनमार्क पर दबाव बनाते हुए कहा कि अमेरिका ग्रीनलैंड को लेकर “तत्काल बातचीत” चाहता है और कोपेनहेगन को इस पर फैसला करना होगा.

विज्ञापन


उन्होंने कहा, “आप ‘हां’ कह सकते हैं, तो हम आभारी होंगे. या ‘ना’ कह सकते हैं, और हम उसे याद रखेंगे. एक मजबूत और सुरक्षित अमेरिका का मतलब एक मजबूत नाटो है.”


ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ग्रीनलैंड जैसे विशाल आर्कटिक क्षेत्र की सुरक्षा केवल अमेरिका ही कर सकता है.


इस पर यूरोपीय थिंक टैंक ‘यूरोपा’ की मुख्य विश्लेषक क्रिस्टीन निसेन ने अल जज़ीरा से कहा कि ट्रंप का बल प्रयोग से इनकार डेनमार्क के लिए तनाव कम करने का संकेत हो सकता है. 


उन्होंने बताया कि अमेरिका पर गहरी रणनीतिक निर्भरता के बावजूद यूरोप और डेनमार्क अब इस मुद्दे पर अपनी रणनीति में बदलाव कर रहे हैं.


ग्रीनलैंड के मुद्दे पर अमेरिका और यूरोप के बीच मतभेद के बावजूद ब्रिटेन, फ्रांस और डेनमार्क समेत यूरोपीय देशों ने ग्रीनलैंड की स्वायत्त स्थिति के समर्थन में एकजुट रुख बनाए रखा है. ट्रंप की ओर से पहले यूरोपीय देशों पर शुल्क लगाने की धमकियों के बावजूद यूरोप ने इस मामले में अपना रुख सख्त रखा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
विनय मोहन क्वात्रा- अमेरिका में भारत के राजदूत
देश-विदेश

अपने पूर्वाग्रहों पर आत्ममंथन करे अमेरिकी आयोग, भारत की दो टूक

58 मिनट पहले

कोर्ट का फैसला
देश-विदेश

ब्रिटेन: बच्चियों को ऑनलाइन जाल में फंसाकर शोषण, भारतीय छात्र को 30 साल की जेल

3 घंटे पहले

एपेक शिखर सम्मेलन: परमाणु कटौती और AI नियंत्रण पर एक साथ बैठेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन
देश-विदेश

एपेक शिखर सम्मेलन: परमाणु कटौती और AI नियंत्रण पर एक साथ बैठेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन

3 घंटे पहले

असम सड़क हादसा- 23 मृत, 20 घायल
देश-विदेश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की सीधी टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल

18 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

एक दिन पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP