मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

भारत पर टैरिफ से अमेरिका को नुकसान: EX NSA USA

C

CG Khabar

10 अग. 2025, 12:05 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

John Boltan
John Boltan

नई दिल्ली । डेस्क: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ ने उल्टा असर किया है. इसके कारण भारत रूस और चीन के करीब जा रहा है. बोल्टन ने इसे अमेरिकी कूटनीति के लिए “सबसे खराब परिणाम” बताया, क्योंकि यह दशकों से भारत को रूस और चीन से दूर लाने की अमेरिकी कोशिशों को कमजोर कर रहा है.


बोल्टन ने X पर लिखा, “ट्रम्प की चीन के प्रति नरमी और भारत पर भारी टैरिफ नीति ने भारत को रूस और चीन के करीब धकेल दिया है.” 

विज्ञापन


उन्होंने CNN को दिए बयान में कहा कि रूस को निशाना बनाने के लिए लगाए गए टैरिफ ने अनजाने में भारत को रूस और चीन के साथ मिलकर अमेरिका के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए प्रेरित किया है.


गुरुवार को अमेरिका ने भारतीय सामानों पर 25% टैरिफ लागू किया, जिसे ट्रम्प ने भारत के रूसी कच्चे तेल के आयात को कारण बताया. यह टैरिफ 20 जुलाई को लागू हुए 25% टैरिफ के अतिरिक्त है. 


ट्रम्प ने 27 अगस्त से 50% टैरिफ लागू करने की भी घोषणा की है और कहा कि वह इस मुद्दे पर भारत के साथ बातचीत नहीं करेंगे.


भारत ने इस कदम को “अनुचित और अतार्किक” करार दिया. विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की ऊर्जा जरूरतों और रणनीतिक स्वायत्तता का सम्मान किया जाना चाहिए.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी सम्मेलन में कहा, “किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हित हमारी प्राथमिकता हैं. भारत अपने हितों से समझौता नहीं करेगा, चाहे मुझे व्यक्तिगत रूप से इसकी कितनी भी कीमत चुकानी पड़े.”


इस बीच, चीन के राजदूत ने X पर ट्रम्प पर तंज कसते हुए कहा, “धमकी देने वाले को एक इंच दो, वह मील ले लेगा.” 


रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि हर देश को अपने व्यापारिक साझेदार चुनने का अधिकार है और ऐसी धमकियां अवैध हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

जजों को 'बीजेपी के हाथों बिका' बताने पर अभिषेक बनर्जी को HC का अवमानना नोटिस

2 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

2 घंटे पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

3 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

4 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- टिहरी गढ़वाल
देश-विदेश

उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 8 की मौत, 26 घायल

4 घंटे पहले

यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट
देश-विदेश

मिडिल ईस्ट पहुंचा अमेरिका का तीसरा महाविनाशक पोत, क्या फिर भड़केगी ईरान से जंग?

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP