बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

कांग्रेस पर खत्म हुआ भरोसा, BJP बनी देश की पहली पसंद- PM मोदी

C

CG Khabar

18 जन. 2026, 07:40 AM 2 मिनट में पढ़ें 23

पीएम मोदी
पीएम मोदी

गुवाहाटी । डेस्क: पीएम मोदी ने कहा कि देश के लोगों का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों की पहली पसंद बन गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार असम के गुवाहाटी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला और कहा कि देश की जनता का कांग्रेस से पूरी तरह मोहभंग हो चुका है. 


प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है और उसकी 'नकारात्मक राजनीति' को देश लगातार नकार रहा है. उन्होंने कहा कि बीते डेढ़ वर्षों में भारतीय जनता पार्टी के प्रति नागरिकों का विश्वास और अधिक बढ़ा है, जिसके परिणामस्वरूप भाजपा आज पूरे देश की पहली पसंद बन चुकी है. 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने मुंबई नगर निगम चुनाव के परिणामों का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस शहर में कांग्रेस का जन्म हुआ, आज वहां वह चौथे-पांचवें स्थान पर सिमट गई है और महाराष्ट्र जैसे राज्य में पार्टी पतन की ओर है.


अपनी दो दिवसीय असम यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने राज्य को बड़ी सौगातें देते हुए दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों गुवाहाटी (कामाख्या)-रोहतक और डिब्रूगढ़-लखनऊ (गोमती नगर) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 


इसके साथ ही उन्होंने ₹6,950 करोड़ से अधिक की लागत वाले काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का भूमि पूजन भी किया. 


कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने बोडो संस्कृति को सोशल मीडिया के माध्यम से लोकप्रिय बनाने के लिए इन्फ्लुएंसर्स की सराहना की. 


रैली में एक भावुक क्षण तब देखने को मिला जब प्रधानमंत्री ने भीड़ में अपने हाथ से बने चित्र और स्केच लेकर खड़े लोगों को देखा. 


उन्होंने अपनी टीम को निर्देश दिया कि वे उन चित्रों को सुरक्षित रूप से उन तक पहुँचाएँ और आश्वासन दिया कि यदि उन पर पता लिखा होगा, तो वे व्यक्तिगत रूप से उन्हें पत्र भेजेंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फ्रांस में विरोध प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

खस्ताहाल स्कूलों के खिलाफ फ्रांस में छात्रों की हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों युवा

4 घंटे पहले

 रेबेका ग्रिनस्पैन- कोस्टा रिका की राजनयिक UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे
देश-विदेश

UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे रेबेका ग्रिनस्पैन, राह में वीटो और ट्रंप की चुनौती

4 घंटे पहले

अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

जजों को 'बीजेपी के हाथों बिका' बताने पर अभिषेक बनर्जी को HC का अवमानना नोटिस

14 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

14 घंटे पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

15 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP