सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

पत्थर खदान में डूबने से दो मासूमों की मौत

छत्तीसगढ़ के बस्तर में पत्थर खदान में डूबने से दो मासूमों की मौत

C

CG Khabar

03 अग. 2025, 11:54 AM 1 मिनट में पढ़ें 14

डूबने से बच्चों की मौत
डूबने से बच्चों की मौत

जगदलपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र के हजारीगुड़ा गांव में पत्थर खदान में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ के जवानों ने मासूमों के शवों को पानी से बाहर निकाला.


मृतकों की पहचान संदीप नाग उम्र 5 वर्ष और जयश्री उम्र 6 वर्ष के रूप में हुई है. पत्थर खदान के गड्ढे में डूबने की सूचना के बाद एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया था.

विज्ञापन


दोनो बच्चे पत्थर खदान में कैसे पहुंचे और यह घटना कैसे घटी, पुलिस इसकी जांच कर रही है. पोस्ट मार्टम के लिए शव मेडिकल कॉलेज जगदलपुर लाए गए.


घटना के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है. बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP