गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: दो अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत

C

CG Khabar

08 जुल. 2026, 02:04 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों ने अपनी जान गंवा दी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों ही मामलों में पीड़ित शादी समारोह से जुड़े हुए थे, जिससे परिवारों की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं. पुलिस ने दोनों हादसों के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


पहली दुखद घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई. ग्राम टूरटूरा के रहने वाले 20 वर्षीय युवक देवराज पैंकरा अपने दो दोस्तों, दारासिंह और तुलसी, के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने बैस्कीमुड़ा गांव जा रहे थे. 

विज्ञापन


सफर के दौरान लिबरा पुलिस चौकी के समीप तेज रफ्तार होने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक खेत में जा गिरी. 


इस दर्दनाक हादसे में तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को तुरंत लैलूंगा अस्पताल पहुंचाया. वहां देवराज की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन बदकिस्मती से अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.


वहीं दूसरी ओर, एक और दर्दनाक हादसा पुसौर थाना क्षेत्र में घटित हुआ. सक्ती जिले के गोविंदपुर निवासी भगवान दास सारथी अपनी पत्नी चंदाबाई सारथी के साथ कोड़ातराई में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होकर रविवार रात करीब 11 बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे.


वे जैसे ही रैबार मेनगेट के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी भीषण थी कि चंदाबाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति भगवान दास गंभीर रूप से जख्मी हो गए. 


घटना की जानकारी मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल भगवान दास को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

8 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

9 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

13 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

19 घंटे पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

20 घंटे पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP