बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

ओडिशा में कटक जेल से दो बंदी फरार

ओडिशा में कटक जेल से दो अंडरट्रायल कैदी फरार

C

CG Khabar

04 अक्टू. 2025, 08:40 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

कैदी फरार
कैदी फरार

कटक । डेस्क: ओडिशा के कटक स्थित चौदवार जेल से गुरुवार रात को बंदियों के फरार होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह घटना राज्यभर में चल रहे दशहरा उत्सव के दौरान घटी, जब जेल परिसर में दुर्गा पूजा कार्यक्रमों के कारण सुरक्षा उपायों में ढील बरती गई थी.


कटक की चौदवार जेल ओडिशा की सबसे बड़ी जेल है, जो अपनी कड़ी सुरक्षा के लिए जानी जाती है. 

विज्ञापन


फिर भी, दोनों बंदी रजा सहानी (बेगूसराय, बिहार) और माधुकांत कुमार (सरना, बिहार) ने अपने सेल की दीवार काटी और एक रस्सी का सहारा लेकर जेल की दीवार फांद ली.


दोनों बंदियों को 4 जनवरी को जाजपुर जिले के पनिकोली में एक ज्वेलरी शॉप लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. 


स्थानीय लोगों के पीछा करने पर उन्होंने गोलीबारी की, जिसमें एक दुकान कर्मचारी समेत दो लोगों की मौत हो गई. 


शुरुआत में उन्हें जाजपुर जेल में रखा गया था, लेकिन बाद में चौदवार जेल स्थानांतरित कर दिया गया.


कारागार एवं सुधार सेवाओं के महानिदेशक सुसांत कुमार नाथ ने बताया, "हम जांच कर रहे हैं कि बंदियों ने कैसे फरार होने में सफलता हासिल की. एक मामला दर्ज कर लिया गया है और मुख्य वार्डन तथा वार्डन को निलंबित कर दिया गया है. डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं."


दोनों फरार बंदियों की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है. 


पुलिस ने पूरे इलाके में सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं.


(फोटो- प्रतीकात्मक)

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फ्रांस में विरोध प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

खस्ताहाल स्कूलों के खिलाफ फ्रांस में छात्रों की हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों युवा

6 घंटे पहले

 रेबेका ग्रिनस्पैन- कोस्टा रिका की राजनयिक UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे
देश-विदेश

UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे रेबेका ग्रिनस्पैन, राह में वीटो और ट्रंप की चुनौती

7 घंटे पहले

अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

जजों को 'बीजेपी के हाथों बिका' बताने पर अभिषेक बनर्जी को HC का अवमानना नोटिस

17 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

17 घंटे पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

17 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP