बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

महतारी वंदन योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम- यूनिसेफ

C

CG Khabar

09 सित. 2025, 12:45 AM 3 मिनट में पढ़ें 13

यूनिसेफ इंडिया
यूनिसेफ इंडिया

रायपुर । संवाददाता: यूनिसेफ इंडिया की सुश्री हेरेरो ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है. उन्होंने बताया कि यूनिसेफ छत्तीसगढ़ में हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम में भी सहयोग प्रदान कर रहा है, जिसके अत्यंत सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं. 


इस पहल को मध्यप्रदेश, राजस्थान और ओडिशा जैसे अन्य राज्यों द्वारा भी अपनाया जा रहा है.

विज्ञापन


सोमवार को मुख्यमंत्री साय से यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और यूनिसेफ की ओर से तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई.


मुख्यमंत्री साय ने यूनिसेफ इंडिया द्वारा छत्तीसगढ़ में किए जा रहे योगदान की सराहना की और भविष्य में भी अंजोर विजन 2047 के लक्ष्यों को केंद्र में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की. 


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का आह्वान किया है. उसी कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार भी विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए संकल्पित है और इसके लिए अंजोर विजन 2047 दस्तावेज़ तैयार किया गया है.


मुख्यमंत्री ने कहा कि अंजोर विजन 2047 के तहत आदिवासी समुदाय, विशेषकर विशेष पिछड़ी जनजातियों (पीवीटीजी) का उत्थान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है. 


शिशु मृत्यु दर, कुपोषण सहित स्वास्थ्य एवं पोषण के सूचकांकों को बेहतर बनाने में यूनिसेफ का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण होगा. मुख्यमंत्री ने किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा के महत्व पर भी चर्चा की.


यूनिसेफ:

यूनिसेफ (UNICEF) संयुक्त राष्ट्र बाल कोष है, जो बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें स्वस्थ, शिक्षित व सुरक्षित जीवन प्रदान करने के लिए काम करता है. यह एक संयुक्त राष्ट्र एजेंसी है जिसकी स्थापना 1946 में हुई थी, जो दुनिया भर के बच्चों और माताओं की बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए समर्पित है. यह हर बच्चे के अधिकारों की वकालत करता है, खासकर उन बच्चों की जो सबसे वंचित और कमजोर हैं. 


यूनिसेफ बच्चों को भोजन, स्वास्थ्य सेवाएँ, शिक्षा और सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास करता है. यूनिसेफ कुपोषण से निपटने, बीमारियों से बचाने, मानसिक स्वास्थ्य को सहारा देने और बच्चों को स्कूल भेजने में मदद करता है. इसकी स्थापना द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बच्चों और माताओं को आपातकालीन भोजन और स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए की गई थी. 


मुख्यमंत्री को यूनिसेफ के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ में यूनिसेफ द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। यूनिसेफ इंडिया की फील्ड सर्विसेज प्रमुख सुश्री सोलेदाद हेरेरो ने राज्य की पोषण संबंधी पहल और "विकसित छत्तीसगढ़" निर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

39 मिनट पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

एक घंटा पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

एक घंटा पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार हुई ₹1.63 करोड़ की ट्रैवल ठगी की आरोपी मैरी लोपेज

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

सरगुजा: जंगल में 8 वर्षीय लापता मादा हाथी का शव मिला, अवैध बिजली के तार से मौत

एक घंटा पहले

कुल्हाड़ी से हत्या- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: पटाखा न देने पर नाबालिग ने टांगी मार युवक को उतारा मौत के घाट

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP