गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

उन्नाव मामला: जेल में ही रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर

उन्नाव मामला: जेल में ही रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, HC ने नहीं दी राहत

C

CG Khabar

19 जन. 2026, 01:12 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

कुलदीप सेंगर
कुलदीप सेंगर

नई दिल्ली । डेस्क: उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की कस्टोडियल डेथ मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से पूर्व भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका लगा है. सोमवार, 19 जनवरी 2026 को अदालत ने सेंगर की 10 साल की सजा को निलंबित करने की याचिका खारिज कर दी.


जस्टिस रविंद्र डुडेजा ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि सजा निलंबित करने के लिए कोई पुख्ता आधार नहीं मिला है. अदालत ने टिप्पणी की कि हालांकि सेंगर लंबे समय से जेल में हैं, लेकिन केवल देरी के आधार पर राहत नहीं दी जा सकती, क्योंकि इस देरी का एक कारण खुद सेंगर द्वारा अपनी अपील के दौरान बार-बार दायर की गई याचिकाएं भी हैं. 

विज्ञापन


कोर्ट ने अब इस मामले की मुख्य अपील पर त्वरित सुनवाई का निर्णय लेते हुए अगली तारीख 3 फरवरी तय की है.


उल्लेखनीय है कि 13 मार्च 2020 को ट्रायल कोर्ट ने पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में सेंगर को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी. 


पिता की मौत 9 अप्रैल 2018 को पुलिस बर्बरता के कारण हुई थी, जिन्हें सेंगर के इशारे पर आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था. 


सेंगर पहले से ही 2017 के मुख्य दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है. 


हालांकि, दिसंबर 2025 में हाईकोर्ट ने दुष्कर्म मामले में उसकी सजा को निलंबित किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 29 दिसंबर 2025 को उस पर रोक लगा दी थी. फिलहाल सेंगर को जेल में ही रहना होगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP