रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

अरावली का शहरीकरण: जंगल, जलस्रोत और मिट्टी तेजी से हो रहे नष्ट

C

CG Khabar

15 जन. 2026, 01:58 AM 3 मिनट में पढ़ें 16

अरावली पर्वत श्रींखला
अरावली पर्वत श्रींखला

नई दिल्ली । डेस्क: दक्षिणी हरियाणा में अरावली पर्वतमाला तेजी से पर्यावरणीय क्षरण की चपेट में है. शहरीकरण के दबाव, हरित आवरण में गिरावट, जलस्रोतों के लुप्त होने और मिट्टी की नमी घटने से इस क्षेत्र का पारिस्थितिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है. 


यह खुलासा जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर काम करने वाली गैर-लाभकारी संस्था संकाला फाउंडेशन की एक ताज़ा अध्ययन रिपोर्ट में हुआ है.

विज्ञापन


“इको-रेस्टोरेशन ऑफ द अरावली लैंडस्केप” शीर्षक से जारी इस रिपोर्ट को बुधवार को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने जारी किया. रिपोर्ट में वन भूमि के बड़े पैमाने पर डायवर्जन और वनों की कटाई को अरावली के लिए गंभीर खतरा बताया गया है.


अध्ययन के अनुसार, कृषि भूमि में 429 हेक्टेयर की कमी आई है, जबकि वन क्षेत्र 114 हेक्टेयर घट गया है. इसके विपरीत, बंजर भूमि में 22 हेक्टेयर की मामूली वृद्धि हुई है, लेकिन निर्मित क्षेत्र (बिल्ट-अप एरिया) में 323 हेक्टेयर का बड़ा इज़ाफा दर्ज किया गया है. 


यह आंकड़े गुरुग्राम के आसपास के इलाकों में तेज़ शहरी विस्तार की ओर इशारा करते हैं.


यह अध्ययन गुरुग्राम के पास स्थित चार गांवों गैरतपुर बास, शिकोहपुर, सकतपुर और नौरंगपुर में किया गया. ये क्षेत्र कई पक्षी प्रजातियों और तेंदुओं जैसे वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास हैं. अध्ययन का उद्देश्य एक ऐसा मॉडल विकसित करना है, जिसे अन्य क्षेत्रों में भी लागू कर पारिस्थितिक संतुलन बहाल किया जा सके.


रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले एक दशक में इस क्षेत्र के 20 प्रतिशत जलस्रोत समाप्त हो चुके हैं. 41 तालाबों में से 7 पूरी तरह गायब हो गए हैं, जबकि शेष तालाब यूट्रोफिक, गाद से भरे या केवल मौसमी रूप से ही सक्रिय हैं. 


प्राकृतिक जल निकासी मार्गों पर अतिक्रमण और निर्माण गतिविधियों के कारण रन-ऑफ पैटर्न बदल गया है, जिससे कटाव बढ़ा है और भूजल स्तर लगातार गिर रहा है.


अध्ययन में सरकारी एजेंसियों के बीच समन्वय की कमी और नीतियों के कमजोर क्रियान्वयन की ओर भी ध्यान दिलाया गया है. 


गौरतलब है कि अरावली पर्वतमाला राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और गंगा के मैदानों के लिए एक प्राकृतिक ढाल का काम करती है और हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान व गुजरात के 29 जिलों में रहने वाले पांच करोड़ से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित करती है.


अरावली के संरक्षण के लिए रिपोर्ट में जलवायु-सहिष्णु कृषि पद्धतियों, जैव-इंजीनियरिंग आधारित मिट्टी संरक्षण, प्रकृति आधारित समाधान, जल-संरक्षण तकनीकों और समुदाय-नेतृत्व वाले संरक्षण प्रयासों की सिफारिश की गई है.


इसके साथ ही संकाला फाउंडेशन ने 12 सप्ताह की ‘अरावली ग्रीन यात्रा’ का प्रस्ताव रखा है, जिसके जरिए 29 जिलों में जनभागीदारी बढ़ाकर अरावली ग्रीन वॉल परियोजना को ज़मीन पर उतारने की योजना है. 


यह पहल संयुक्त राष्ट्र के इकोसिस्टम रिस्टोरेशन दशक के अनुरूप होगी, जिसका उद्देश्य बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण, जल उपलब्धता बढ़ाना, प्रदूषण कम करना, पर्यावरण-अनुकूल आजीविका को बढ़ावा देना और सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण करना है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
खबर खास

टाइट अंडरवियर से पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ और स्पर्म क्वालिटी को खतरा, नई स्टडी का खुलासा

11 घंटे पहले

AI Generated Photo
खबर खास

तेलंगाना में गिग वर्कर्स के लिए बीमा एवं हर ट्रांजेक्शन पर 1% सामाजिक सुरक्षा योगदान- राहुल गांधी

21 घंटे पहले

रामलीला मैदान-दिल्ली
खबर खास

दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन के नए नियम का मसौदा: 50 हजार की भीड़ और 7 घंटे की समय सीमा

22 घंटे पहले

TB
खबर खास

WHO: भारत ने TB से होने वाली मौतों में 38% की ऐतिहासिक गिरावट, वैश्विक औसत को पछाड़ा

एक दिन पहले

Microsoft
खबर खास

इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़े दबाव से चरमराई माइक्रोसॉफ्ट सेवाएं, आंशिक बहाली, एशिया में संकट बरकरार

एक दिन पहले

AI Generated Photo
खबर खास

AI-जनित परमाणु तबाही को टालने के लिए US-China के बीच ‘हॉटलाइन’ की दरकार- विशेषज्ञों की चेतावनी

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP