रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

US MP रो खन्ना को वेस्ट बैंक में इजरायली ने रोका

C

CG Khabar

11 जुल. 2026, 05:37 PM 3 मिनट में पढ़ें 12

रो खन्ना
रो खन्ना

नई दिल्ली । डेस्क: अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रगतिशील सांसद रो खन्ना ने दावा किया है कि वेस्ट बैंक की यात्रा के दौरान इजरायली सेटलर्स (बस्तियों में रहने वाले नागरिकों) ने उन्हें और उनके सहयोगियों को अमेरिका निर्मित बंदूकों के दम पर एक घंटे से अधिक समय तक रोके रखा. कैलिफोर्निया से प्रतिनिधि सभा के सदस्य रो खन्ना ने इस घटना को इजरायली कब्जे के मानवीय नुकसान का एक 'अनफ़िल्टर्ड' रूप बताया है. यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब खन्ना साल 2028 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उतरने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं.


रायटर्स से बात करते हुए रो खन्ना ने बताया कि बुधवार को जब उनका काफिला दक्षिणी वेस्ट बैंक के एक फलस्तीनी गांव का दौरा कर रहा था, तब एम4 राइफलों से लैस इजरायली सेटलर्स ने उनकी वैन को चारों तरफ से घेर लिया. 

विज्ञापन


खन्ना के मुताबिक, वे उस गांव का मुआयना कर रहे थे जिसे इजरायली सेटलर्स ने पूरी तरह तबाह कर दिया था, जिसमें वहां का स्कूल भी शामिल था. खन्ना ने आरोप लगाया कि अमेरिका निर्मित एम4 ऑटोमैटिक हथियारों के साथ आए इन लोगों ने उनका रास्ता रोका और उन्हें बंधक बना लिया. 


उन्होंने यह भी कहा कि इसके बाद जब इजरायली सेना (आईडीएफ) को बुलाया गया, तो सेना भी अमेरिकियों के बजाय सेटलर्स का ही पक्ष लेती दिखी.


खन्ना के सहयोगी कैमरन कास्की ने बताया कि उन्हें एक घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा गया, जिसके दौरान उन्होंने यरुशलम में स्थित अमेरिकी दूतावास से भी मदद की गुहार लगाई. काफी देर बाद पुलिस जैसे दिखने वाले अधिकारियों के एक समूह ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद उन्हें वहां से जाने दिया गया. 


दूसरी ओर, इजरायली सेना ने बयान जारी कर कहा है कि उन्हें खिरबेट ज़ानुता गांव के पास नागरिकों द्वारा गाड़ियां रोकने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सैनिकों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इजरायली नागरिकों को हटाया और वाहनों को आगे जाने का रास्ता दिया.


यह घटना अमेरिकी राजनीति, खासकर डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर इजरायल-फलस्तीन संघर्ष को लेकर बढ़ते मतभेदों को उजागर करती है. रो खन्ना इस हफ्ते इस क्षेत्र का दौरा करने वाले दूसरे संभावित राष्ट्रपति पद के दावेदार हैं. 


इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के चीफ ऑफ स्टाफ रहे रहम मैनुअल ने भी तेल अवीव में कहा था कि फलस्तीनियों के प्रति इजरायल की नीतियां अमेरिका-इजरायल गठबंधन के प्रति समर्थन को कमजोर कर रही हैं.


रॉयटर्स/इप्सोस के हालिया पोल के अनुसार, डेमोक्रेट्स के बीच इजरायल की लोकप्रियता साल 2018 के 59% से घटकर मई में महज 22% रह गई है. अमेरिकी संसद में भी अब कई डेमोक्रेटिक सांसद इजरायल को दी जाने वाली 3.8 अरब डॉलर की सालाना सैन्य सहायता में कटौती करने की मांग उठा रहे हैं, जिसमें एम4 राइफलें और मिसाइल इंटरसेप्टर जैसे हथियार शामिल हैं. 


वेस्ट बैंक में फलस्तीनियों के मानवाधिकारों का मुद्दा उठाते हुए रो खन्ना ने कहा कि जो लोग इस पर खुलकर बोलने से कतराते हैं, वे नैतिक रूप से समझौता कर रहे हैं. हालांकि, इजरायल ने वेस्ट बैंक में रंगभेद (apartheid) और गाजा में नरसंहार के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

पोलैंड: क्रैको में अंधाधुंध गोलीबारी, 6 की मौत, 15 घायल, हमलावर पुलिस हिरासत में

46 मिनट पहले

जॉन-ल्यूक मेलेनचॉन- फ्रांसीसी वामपंथी नेता
देश-विदेश

60 में रिटायरमेंट, NATO से अलगाव, अमीरों पर टैक्स: फ्रांसीसी वामपंथी नेता मेलेनचॉन का चुनावी एजेंडा

एक घंटा पहले

बेंजामिन नेतन्याहू- ईजरायल के प्रधानमंत्री
देश-विदेश

बेंजामिन नेतन्याहू का आह्वान- 'राष्ट्रीय एकता सरकार', विपक्षी यशर पार्टी ने बताया 'सस्ता स्पिन'

एक घंटा पहले

शी जिनपिंग- File Photo
देश-विदेश

अफ्रीका के खनिज खजाने पर चीन की बड़ी बाजी, 16 अरब डॉलर झोंका

एक घंटा पहले

पेरिस में प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

फ्रांस: राष्ट्रपति चुनाव से 5 महीने पहले फ्रांस में सड़क पर फूटा गुस्सा, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

2 घंटे पहले

सोनिया गांधी- पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस
देश-विदेश

'12 सालों का नुकसान और 1977 का पछतावा': सोनिया गांधी के बयानों से गरमाई देश की राजनीति

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP