रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

अमेरिका WHO से अलग हुआ, 26 करोड़ डॉलर का बकाया नहीं चुकाएगा

C

CG Khabar

23 जन. 2026, 07:35 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । डेस्क: अमेरिका ने गुरुवार को औपचारिक रूप से विश्व स्वास्थ्य संगठन से खुद को अलग कर लिया. इसके साथ ही अमेरिका ने WHO को दी जाने वाली सभी प्रकार की आर्थिक सहायता पर रोक लगा दी है. 


ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग ने संगठन को मिलने वाले अनुदानों को पूरी तरह बंद कर दिया है और विश्वभर में स्थित WHO कार्यालयों से अमेरिकी अधिकारियों को स्वदेश वापस बुलाया जा रहा है.

विज्ञापन


अमेरिका का आरोप है कि संयुक्त राष्ट्र के अधीन काम करने वाला WHO कोविड-19 महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने में विफल रहा. व्हाइट हाउस का यह भी कहना है कि WHO पर कुछ देशों का राजनीतिक प्रभाव हावी है, जिसके कारण संगठन में लंबे समय से आवश्यक सुधार नहीं हो पाए. 


जनवरी 2025 में दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने WHO से बाहर निकलने संबंधी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, और एक वर्ष बाद अब इसे औपचारिक रूप दे दिया गया है.


WHO का कहना है कि अमेरिका पर संगठन के 26 करोड़ डॉलर (करीब 2400 करोड़ रुपये) का बकाया है. नियमों के अनुसार, किसी भी सदस्य देश को संगठन छोड़ने से एक वर्ष पूर्व नोटिस देना होता है और बकाया राशि का भुगतान करना अनिवार्य है. 


हालांकि, अमेरिका ने ऐसे किसी नियम को मानने से इनकार किया है.


ब्लूमबर्ग के अनुसार, वर्ष 2022-23 के दौरान WHO को सबसे अधिक आर्थिक सहायता देने वाला देश अमेरिका ही था. 


वैश्विक स्तर पर रोग नियंत्रण, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोलियो उन्मूलन जैसे कार्यक्रमों में WHO की अहम भूमिका रही है. 


विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका के संगठन से बाहर होने से दुनिया भर में स्वास्थ्य सेवाओं, विशेषकर गरीब देशों में चल रही सार्वजनिक स्वास्थ्य योजनाओं पर गंभीर असर पड़ सकता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

एक दिन पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

3 दिन पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
खबर खास

इलाहाबाद HC: 'सिख टिप्पणी' मामले में राहुल गांधी पर नहीं होगी FIR, कहा- सवाल उठाना सांसद का कर्तव्य

3 दिन पहले

सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

हिरासत मिलते ही टिक-टिक शुरू: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी अनिवार्य

3 दिन पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

क्या डेमोक्रेट अमेरिका-ईरान युद्ध को रोक पाएंगे?

3 दिन पहले

मक्का
खबर खास

कम बारिश से एथेनॉल ब्लेंडिंग लक्ष्य पर संकट: खाद्य सुरक्षा बनी सरकार की प्राथमिकता

4 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP