शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

यूपी में वाहन के नहर में गिरने से 11 की मौत

C

CG Khabar

03 अग. 2025, 07:52 AM 1 मिनट में पढ़ें 17

एक्सीडेंट
एक्सीडेंट

लखनऊ । डेस्क: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार को एक बोलेरो वाहन के सरयू नहर में गिरने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये. वाहन में सवार 14 लोग मोतीगंज के सिहागांव से खरगूपुर के पृथ्वी नाथ मंदिर में प्रार्थना के लिये जा रहे थे.


पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि दुर्घटना में चार लोग मामूली रूप से घायल हुये हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने वाहन को डूबते देख स्थानीय पुलिस और ग्राम प्रधान को सूचित किया. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को निकाला.


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों के लिए 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की. 


दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
असम सड़क हादसा- 23 मृत, 20 घायल
देश-विदेश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की सीधी टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल

15 मिनट पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

6 घंटे पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

17 घंटे पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

17 घंटे पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

18 घंटे पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

18 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP