सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

वेनेजुएला संकट: भारत ने सभी पक्षों से हिंसा छोड़कर संवाद की अपील की

C

CG Khabar

04 जन. 2026, 08:56 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

वेनेजुएला पर हमला
वेनेजुएला पर हमला

नई दिल्ली । डेस्क: वेनेजुएला में तेजी से बदलते राजनीतिक हालात और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार ने गहरी चिंता व्यक्त की है. रविवार को विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि भारत दक्षिण अमेरिकी देश के घटनाक्रमों पर पैनी नजर रखे हुए है. 


मंत्रालय ने सभी पक्षों से हिंसा का रास्ता छोड़कर शांतिपूर्ण संवाद और कूटनीतिक समाधान की अपील की है ताकि क्षेत्र में स्थिरता बनी रहे. 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि हालिया घटनाक्रम बेहद चिंताजनक हैं और इस संकट की घड़ी में भारत वेनेजुएला के लोगों की सुरक्षा और भलाई का समर्थन करता है.


इसी बीच, सुरक्षा स्थितियों को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एक यात्रा परामर्श भी जारी किया है. 


इसमें भारतीय नागरिकों को वेनेजुएला की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सख्त सलाह दी गई है. जो भारतीय वर्तमान में वेनेजुएला में रह रहे हैं, उन्हें अत्यधिक सावधानी बरतने, अपनी आवाजाही सीमित रखने और काराकास स्थित भारतीय दूतावास के साथ निरंतर संपर्क में रहने को कहा गया है. 


दूतावास ने सहायता के लिए एक ईमेल हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है. गौरतलब है कि यह संकट तब गहराया जब अमेरिकी कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों के एक संयुक्त ऑपरेशन में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स को हिरासत में लेकर देश से बाहर ले जाया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में अनिश्चितता का माहौल पैदा हो गया है

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

10 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

13 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

13 घंटे पहले

CRPF- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

सुकमा के मोर्चे से हटी CRPF की 1 बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी सुरक्षा की कमान

13 घंटे पहले

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

18 घंटे पहले

अखिलेश यादव- सपा प्रमुख
देश-विदेश

यूपी चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें- अखिलेश यादव

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP