उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना जारी
नई दिल्ली । डेस्क: चुनाव आयोग ने गुरुवार (7 अगस्त, 2025) को उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को होने वाले चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी, जिसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
अधिसूचना के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त है, जबकि 22 अगस्त को दस्तावेजों की जांच होगी.
चुनाव से हटने की अंतिम तारीख 25 अगस्त निर्धारित की गई है.
यह पद 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद खाली हुआ था. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया था.
धनखड़ का कार्यकाल अगस्त 2027 में समाप्त होने वाला था.
संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, मध्यावधि चुनाव की स्थिति में नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति को पूर्ण पांच वर्ष का कार्यकाल मिलेगा.