बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

शाह का बस्तर दौराः विजय शर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा

अमित शाह का बस्तर दौरा

C

CG Khabar

01 अक्टू. 2025, 01:12 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

विजय शर्मा
विजय शर्मा

बस्तर | संवादाताः केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आगामी 3 और 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे. शाह बस्तर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. केंद्रीय गृहमंत्री के बस्तर प्रवास की तैयारियों को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा बस्तर पहुंचे हुए हैं.


उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर सांसद और दशहरा के प्रमुख सदस्य मांझी चालकी के निमंत्रण पर केंद्रीय गृहमंत्री 4 अक्टूबर को बस्तर पहुंच रहे हैं. वे यहां दंतेश्वरी माता के दर्शन करने के बाद दशहरा की महत्वपूर्ण रस्म मुरिया दरबार में शामिल होंगे.

विज्ञापन


इसके साथ ही लालबाग मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला में भी शिरकत करेंगे. इसके अलावा दशहरा पर्व समिति के सदस्यों के साथ दिन का भोजन भी करेंगे. शर्मा ने बताया कि यह पहली बार है जब कोई केंद्रीय मंत्री बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार रस्म में शामिल हो रहे हैं.

नक्सली आत्मसमर्पण के विकल्प को चुनें

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने एक बार फिर कहा है कि माओवादियों को आत्म समर्पण के विकल्प को चुनना चाहिए. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही माओवादियों के आत्मसमर्पण और उनकी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से उन्हें आश्वस्त करना चाहती है.


यदि कोई आत्मसमर्पण करता है तो सरकार रेड कारपेट बिछाकर उनका स्वागत करेगी और इतना ही नहीं जिन मुद्दों को लेकर नक्सलवाद के साथ गए थे, उस पर भी चर्चा होगी.


लोकहित के मुद्दों पर नक्सली नेताओं की बातचीत सुनी-समझी जायेगी और उस पर काम किया जाएगा. गौरतलब है कि माओवादियों को फिर एक बार विजय शर्मा ने आत्मसमर्पण का खुला ऑफर दिया है.


उन्होंने कहा कि दंडकारण्य के माओवादियों को विशेष तौर पर बदली हुई परिस्थितियों में आत्मसमर्पण के बारे में विचार करना चाहिए.


संवेदनशील क्षेत्र के सुरक्षा कैंपों का कर सकते हैं दौरा

इधर विजय शर्मा ने बस्तर जिले में प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही स्वदेशी मेले और मूरिया दरबार के कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी ली, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री शामिल होंगे.


इसके अलावा वे सुकमा जिले में तेलंगाना की सीमा पर किस्टाराम पुलिस कैंप का भी दौरा करेंगे. माना जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री तीन और चार अक्टूबर को अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान किसी नक्सल संवेदनशील सुरक्षा कैंप का दौरा भी कर सकते हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हत्या
छत्तीसगढ़

जांजगीर: झगड़े से तंग पिता ने पुत्र पर टंगिया से किया वार, मौत के बाद सरेंडर

10 घंटे पहले

NMDC Bastar Plant
छत्तीसगढ़

NMDC नगरनार स्टील प्लांट में हादसा: खौलते हॉट मेटल की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

10 घंटे पहले

नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

17 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

17 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

18 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP