सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

विजय 7 मई को लेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ

C

CG Khabar

05 मई 2026, 01:50 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

विजय TVK
विजय TVK

नई दिल्ली । डेस्क: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में बड़े राजनीतिक बदलाव की आहट है. 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) के प्रमुख और सुपरस्टार विजय 7 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने की संभावना है. 


चुनाव में विजय की पार्टी 108 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है, हालांकि वह बहुमत के जादुई आंकड़े से महज 10 सीटें दूर रह गई है. बहुमत की कमी को पूरा करने के लिए TVK अब कांग्रेस, PMK और वामपंथी दलों जैसे छोटे दलों के साथ गठबंधन की संभावनाएँ तलाश रही है.

विज्ञापन


तमिलनाडु में TVK को 108 सीट, कांग्रेस को 5 सीट, पीएमके को 4 सीट, सीपीआई को 2 सीट, सीपीएम को 2 सीट VCK को 2 सीट मिले हैं.


इस बीच, कांग्रेस नेतृत्व ने गठबंधन के संकेत दिए हैं. तमिलनाडु कांग्रेस के प्रभारी गिरीश चोडनकर ने कहा कि राज्य की जनता ने बदलाव, विशेषकर युवाओं और महिलाओं के समर्थन से TVK को यह जनादेश दिया है. 


उन्होंने बताया कि इस संबंध में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को रिपोर्ट सौंप दी गई है और आलाकमान जल्द ही गठबंधन पर अंतिम फैसला लेगा. राहुल गांधी ने भी विजय को उनकी "शानदार जीत" पर बधाई देते हुए इसे युवाओं की उभरती आवाज बताया है.


दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विजय को उनके "प्रभावशाली प्रदर्शन" के लिए बधाई दी और राज्य की प्रगति में केंद्र के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि गठबंधन की बात नहीं बनती है, तो विजय सबसे बड़े दल के नाते अल्पमत सरकार भी बना सकते हैं और सदन में फ्लोर टेस्ट का सामना कर सकते हैं. 


इसके अलावा, राज्य के बदले हुए राजनीतिक समीकरणों के बीच DMK और AIADMK के असंतुष्ट विधायकों के समर्थन की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है. फिलहाल, सभी की निगाहें 7 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
एनवीडिया सीईओ जेंसन हुआंग
देश-विदेश

जासूसी और अनैतिक संबंधों के दावों पर जेंसन हुआंग की जांच

44 मिनट पहले

बांग्लादेश की अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना
देश-विदेश

शेख हसीना ने वतन वापसी के लिए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र की मांग की

58 मिनट पहले

नाबालिग बलात्कार-हत्या का आरोपी दिलीप राय पुलिस मुठभेड़ में ढेर
देश-विदेश

रायगंज का दरिंदा ढेर: 4 महीने में भाजपा सरकार के दौरान पश्चिम बंगाल में चौथा एनकाउंटर

एक घंटा पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
देश-विदेश

'अमेरिकी मतदाताओं में इज़रायल के प्रति भारी नापसंदगी बनी हार की वजह': डोनाल्ड ट्रंप

एक घंटा पहले

उत्तरी चीन के बहुमंजिला इमारत में आग
देश-विदेश

उत्तरी चीन के ताइयुआन में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 14 लोगों की मौत

2 घंटे पहले

गदी आइजनकोट को सरकार बनाने का न्यौता- इज़राइल
देश-विदेश

इजरायल: गदी आइजनकोट ने नेतन्याहू और स्मोट्रिच के लिए खोले गठबंधन के दरवाजे

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP