शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

विजयापुर: छत्तीसगढ़ के 10 बंधुआ मजदूर मुक्त, केस दर्ज

C

CG Khabar

03 जन. 2026, 01:47 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

बंधुवा मजदूर
बंधुवा मजदूर

विजयापुर । डेस्क: कर्नाटक के विजयापुर जिला प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बबलेश्वर तालुक के यक्कुंडी गांव से छत्तीसगढ़ के 10 बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया है. सहायक आयुक्त गुरुनाथ डड्डे के नेतृत्व में श्रम विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अप्पालाल रमजानसब मुल्ला के कृषि फार्म पर छापा मारकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. 


बचाए गए मजदूरों में छह महिलाएं और दो नाबालिग भी शामिल हैं, जिन्हें वर्तमान में विजयापुर बाल गृह में रखा गया है.

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ये सभी मजदूर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के रहने वाले हैं, जिन्हें ठेकेदार रामलाल मासो बरसे काम दिलाने के बहाने यहाँ लाया था.


आरोप है कि इन मजदूरों को पिछले दो महीनों से कोई वेतन नहीं दिया गया था और उन्हें बंधक बनाकर काम कराया जा रहा था. छत्तीसगढ़ श्रम विभाग से मिली गुप्त सूचना के आधार पर 'स्पंदन' संस्था ने स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया, जिसके बाद यह त्वरित कार्रवाई की गई.


राजस्व निरीक्षक विनय विष्णु कुलकर्णी की शिकायत पर बबलेश्वर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143(3) और बंधुआ श्रम प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम, 1976 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. 


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी मुक्त कराए गए मजदूरों का मेडिकल चेकअप करा लिया गया है और उन्हें जल्द ही रिहाई प्रमाणपत्र के साथ पुनर्वास सहायता और वित्तीय मदद प्रदान की जाएगी ताकि वे अपने घर लौटकर सम्मानजनक जीवन जी सकें.


गौरतलब है कि बंधुआ मजदूरी प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम 1976 को लागू करके बंधुआ मजदूरी प्रणाली को 25 अक्टूबर 1975 से संपूर्ण देश से खत्म कर दिया गया. इस अधिनियम के जरिए बंधुआ मजदूर गुलामी से मुक्त हुए साथ ही उनके कर्ज की भी समाप्ति हुई. यह गुलामी की प्रथा को कानून द्वारा एक संज्ञेय दंडनीय अपराध बना दिया. (Symbolic Photo)

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

एक घंटा पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

एक घंटा पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

एक घंटा पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

12 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

12 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP