रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में वायरल का प्रकोप, रायपुर में ज्यादा मामले

C

CG Khabar

16 अग. 2025, 07:14 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

वायरल बुखार
वायरल बुखार

रायपुर । संवाददाता: रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में वायरल बुखार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे लक्षणों को हल्के में न लें और समय पर चिकित्सीय सहायता लें.


डॉक्टरों के अनुसार, मौसम में बदलाव और बारिश के बाद बढ़ी नमी के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. रायपुर के सरकारी और निजी अस्पतालों में हर दिन बड़ी संख्या में मरीज बुखार, सर्दी, खांसी और जुकाम की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं. सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या में 30 से 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

विज्ञापन


डॉ. अंबेडकर अस्पताल, जिला अस्पताल, हमर अस्पताल और हमर क्लिनिक में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. 


जहां सामान्य दिनों में डॉ. अंबेडकर अस्पताल में लगभग 300 मरीज आते थे, वहीं पिछले एक सप्ताह में यह संख्या 400 से 500 तक पहुंच गई है. 


जिला अस्पताल में भी औसतन 100 से 150 मरीजों की जगह अब 200 से अधिक मरीज वायरल समस्याओं के साथ आ रहे हैं.


डॉक्टरों का कहना है कि लापरवाही बरतने पर यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है. प्रारंभिक लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है, अन्यथा डेंगू, मलेरिया और टायफॉइड जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.


बचाव के उपाय

उबला हुआ पानी पिएं.

बार-बार हाथ धोएं.

भीगने से बचें और संतुलित आहार लें.

बासी या बाहर का खाना खाने से बचें.

भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें.


यदि आपको लगातार तेज बुखार, शरीर या आंखों में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, त्वचा पर लाल चकत्ते, उल्टी या दस्त जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

10 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

10 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

10 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

21 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

21 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

21 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP