रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: TMC छोड़ BJP में आए बने उम्मीदवार

C

CG Khabar

09 जुल. 2026, 06:47 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

भाजपा
भाजपा

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस से बगावत कर पार्टी में शामिल हुए तीन बड़े नेताओं सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाईक को अपना राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया है. भाजपा की यह घोषणा इन तीनों नेताओं के कोलकाता में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के तुरंत बाद आई है. टीएमसी के भीतर जारी आंतरिक गुटबाजी और मौजूदा संख्या बल को देखते हुए माना जा रहा है कि भाजपा के इन तीनों उम्मीदवारों की जीत लगभग तय है.


पार्टी बदलने के बाद पूर्व टीएमसी नेताओं ने ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर तीखे हमले किए. संसदीय मामलों के जानकार और वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर राय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बंगाल की तीन पीढ़ियां बर्बाद हो चुकी हैं. 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी का भविष्य अब खत्म हो चुका है, इसलिए उन पर चर्चा करना व्यर्थ है.


 राय ने आरोप लगाया कि जहां अन्य राज्य विकास के लिए केंद्र के साथ मिलकर काम करते हैं, वहीं बंगाल सरकार सिर्फ विरोध, हड़ताल और रैलियों में व्यस्त रही, जिससे राज्य का विकास ठप हो गया और युवाओं को पलायन करना पड़ा. 


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार लुटेरों और अपराधियों को संरक्षण दे रही थी.


वहीं, राष्ट्रीय राजनीति का जाना-माना चेहरा और महिला नेतृत्व की मुखर आवाज सुष्मिता देव ने भी टीएमसी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि टीएमसी में न तो उनका कोई भविष्य था और न ही खुद टीएमसी का कोई भविष्य बचा है. 


उधर, उत्तर बंगाल और जंगलमहल क्षेत्र में आदिवासियों के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले प्रकाश चिक बड़ाईक के आने से भाजपा को अपनी सामाजिक पहुंच बढ़ाने में बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है. बड़ाईक ने राज्य सरकार पर केंद्र के साथ तालमेल न बिठाने का आरोप लगाया और भाजपा सरकार के हालिया बजटीय फैसलों की सराहना करते हुए कहा कि यदि ऐसा समन्वय पहले होता, तो बंगाल में विकास कार्य इस तरह नहीं रुकते.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

पोलैंड: क्रैको में अंधाधुंध गोलीबारी, 6 की मौत, 15 घायल, हमलावर पुलिस हिरासत में

24 मिनट पहले

जॉन-ल्यूक मेलेनचॉन- फ्रांसीसी वामपंथी नेता
देश-विदेश

60 में रिटायरमेंट, NATO से अलगाव, अमीरों पर टैक्स: फ्रांसीसी वामपंथी नेता मेलेनचॉन का चुनावी एजेंडा

40 मिनट पहले

बेंजामिन नेतन्याहू- ईजरायल के प्रधानमंत्री
देश-विदेश

बेंजामिन नेतन्याहू का आह्वान- 'राष्ट्रीय एकता सरकार', विपक्षी यशर पार्टी ने बताया 'सस्ता स्पिन'

एक घंटा पहले

शी जिनपिंग- File Photo
देश-विदेश

अफ्रीका के खनिज खजाने पर चीन की बड़ी बाजी, 16 अरब डॉलर झोंका

एक घंटा पहले

पेरिस में प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

फ्रांस: राष्ट्रपति चुनाव से 5 महीने पहले फ्रांस में सड़क पर फूटा गुस्सा, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

एक घंटा पहले

सोनिया गांधी- पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस
देश-विदेश

'12 सालों का नुकसान और 1977 का पछतावा': सोनिया गांधी के बयानों से गरमाई देश की राजनीति

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP