बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

शहीद एएसपी गिरेपूंजे की पत्नी बनेंगी डीएसपी

H

Hupendra Sharma

09 सित. 2025, 02:32 PM 2 मिनट में पढ़ें 21

साय कैबिनेट की बैठक
साय कैबिनेट की बैठक

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साय कैबिनेट की बैठक में शहीद एएसपी आकाश राव गिरेपूंजे की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति देते हुए डीएसपी बनाने का फैसला लिया गया है. कैबिनेट ने इसे विशेष प्रकरण मानते हुए यह फैसला लिया है.


बैठक में सौर ऊर्जा नीति में भी बड़े संशोधन लागू करने का निर्णय लिया गया है. साथ ही रीता शांडिल्य को लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन


इसके अलावा वरिष्ठ मीडिया कर्मियों की सम्मान निधि में बढ़ोतरी करते हुए उसे दोगुना करने का फैसला लिया गया है. 


गौरतलब है कि नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 9 जून 2025 को बम विस्फोट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे शहीद हो गए थे.


उनकी वीरता को सम्मानित करते हुए उनकी पत्नी स्नेहा गिरेपूंजे को विशेष प्रकरण मानते हुए राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया.


मंत्रिपरिषद की बैठक में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने मौजूदा नीति में संशोधन को मंजूरी दी है.


अब यह नीति 2030 तक लागू रहेगी या जब तक नई नीति जारी नहीं होती. इसके तहत सौर ऊर्जा परियोजनाओं को राज्य की औद्योगिक नीति में प्राथमिकता उद्योग का दर्जा मिलेगा.


इससे निवेशकों को कई तरह की रियायतें दी जाएंगी. साथ ही मेगा और अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट्स के लिए विशेष पैकेज का प्रावधान किया गया है.


रीता शांडिल्य लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष

मंत्रिपरिषद की बैठक में रीता शांडिल्य, जो वर्तमान में लोक सेवा आयोग की सदस्य एवं कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं, को लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने का फैसला लिया गया है.


साथ ही छत्तीसगढ़ वरिष्ठ मीडिया कर्मी सम्मान निधि के तहत सेवानिवृत्त हो चुके मीडिया कर्मियों को दी जाने वाली सम्मान राशि 10 हजार रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 20 हजार रुपए प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया.


इसकी घोषणा वर्ष 2025-26 के बजट में की गई थी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

4 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

4 घंटे पहले

जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

5 घंटे पहले

रायपुर के महिला से निवेश के नाम पर 28 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

मकान किराये और निवेश के नाम पर महिला से 28.55 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

5 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्दोष को 30 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़

बरी होने के 7 साल बाद छूटा निर्दोष, SC ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

5 घंटे पहले

सीएम साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
छत्तीसगढ़

सम्मक्का सागर प्रोजेक्ट: छत्तीसगढ़ से NOC लेने रायपुर पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

6 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP