बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

लिव-इन पार्टनर कोरियाई युवक को प्रेमिका ने चाकू से गोदा

C

CG Khabar

05 जन. 2026, 04:21 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

चाकू से हत्या
चाकू से हत्या

नई दिल्ली । डेस्क: ग्रेटर नोएडा में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक दक्षिण कोरियाई युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि मणिपुर की रहने वाली उसकी प्रेमिका ने आपसी विवाद के दौरान चाकू से हमला कर युवक की जान ले ली. पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.


पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान डाक ही यूह के रूप में हुई है. वह दक्षिण कोरिया का नागरिक था और ग्रेटर नोएडा की एक मोबाइल कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था. वह अपनी लिव-इन पार्टनर लुनजियाना पामाई के साथ एक बहुमंजिला अपार्टमेंट में रह रहा था.

विज्ञापन


रविवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई. आरोप है कि इसी दौरान युवती ने गुस्से में आकर चाकू से युवक पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक खून से लथपथ होकर गिर पड़ा. घटना के बाद युवती को होश आया तो वह खुद ही उसे अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और वहीं से आरोपी युवती को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान युवती ने दावा किया है कि युवक अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था. रविवार को भी वह शराब पी रहा था, जिसको लेकर विवाद बढ़ गया और यह वारदात हो गई.


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सके. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फ्रांस में विरोध प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

खस्ताहाल स्कूलों के खिलाफ फ्रांस में छात्रों की हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों युवा

7 घंटे पहले

 रेबेका ग्रिनस्पैन- कोस्टा रिका की राजनयिक UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे
देश-विदेश

UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे रेबेका ग्रिनस्पैन, राह में वीटो और ट्रंप की चुनौती

7 घंटे पहले

अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

जजों को 'बीजेपी के हाथों बिका' बताने पर अभिषेक बनर्जी को HC का अवमानना नोटिस

18 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

18 घंटे पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

18 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP