रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

इंद्रावती नदी में कूदकर कोंडागांव के युवक ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

C

CG Khabar

21 मई 2026, 05:19 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

पानी में डूबना
पानी में डूबना

बस्तर । संवाददाता: बस्तर संभाग के घोटिया थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां नारायणपाल मंदिर के आगे स्थित इंद्रावती नदी के पुल से छलांग लगाकर एक 24 वर्षीय युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. मृतक की शिनाख्त कोंडागांव जिले के अनंतपुर निवासी युवराज मानिकपुरी के रूप में की गई है. 


पुलिस ने नदी से शव को बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है, जिसे लेकर पुलिस ने मर्ग कायम कर बारीकी से जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार, युवराज बीती रात अचानक अपने घर से बिना किसी को कुछ बताए मोटरसाइकिल लेकर निकल गया था. देर रात तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला. 


इस बीच, युवक कोंडागांव से चित्रकोट के रास्ते होते हुए नारायणपाल के पास इंद्रावती नदी के पुल पर पहुंचा और वहां से नदी में कूद गया.


इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब अगली सुबह इलाके से गुजर रहे गांव के एक रिश्तेदार की नजर पुल के पास लावारिस खड़ी मोटरसाइकिल पर पड़ी. वाहन के नंबर से युवक की पहचान होने पर उसने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी. 


बदहवास हालत में सुबह जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तो उन्हें नदी के पानी में युवराज का शव दिखाई दिया. घोटिया थाना प्रभारी के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला. पुलिस अब युवक के इस आत्मघाती कदम के पीछे की वजहों को तलाशने के लिए परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: नाबालिगों ने 6 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

एक घंटा पहले

दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या
छत्तीसगढ़

दुर्ग के ग्राम गोड़पेंड्री में बहन ने की भाई की हत्या, रोज की मारपीट से थी परेशान

2 घंटे पहले

ED ने चैतन्य बघेल के कुम्हारी के प्लॉटो को कब्जे में लिया
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की कुम्हारी स्थित 355 प्लॉटों को ED ने कब्जे में लिया

2 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना में ओडिशा के दो महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में ओडिशा के 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर

2 घंटे पहले

जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP